पटना 4 अक्टूबर 2024

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री की पहली खेप को रवाना किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री की खेप को रवाना करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों के नागरिकों के साथ मुस्तैदी से खड़ी है। आज से 15 दिन पहले से हमने अपने जिलाध्यक्षों को निर्देशित कर रखा है कि वें अपने स्तर से अपने जिले के बाढ़ प्रभावितों की मदद करें। साथ ही प्रदेश कांग्रेस भी बाढ़ से प्रभावित सभी क्षेत्रों में लगातार राहत सामग्री भेजने का काम आज से शुरू कर दी है।

उन्होंने सरकार के क्रियाकलापों पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि 7000 रुपए की मामूली मदद का एलान करके सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती क्योंकि ये राशि नाकाफी और गैर मददगार साबित होगी और इसे कम से कम 50 हजार किया जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सेवा और त्याग का रहा है और हम इस बाढ़ त्रासदी में बिहार के सभी प्रभावितों के साथ खड़े हैं और उनको हर संभव मदद हम पहुंचाएंगे। साथ ही राज्य की अकर्मण्य सरकार को भी कांग्रेस पार्टी मदद करेगी ताकि उनकी नाकामियों के कारण हमारे प्रदेश के लोगों को कोई असुविधा न हो।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि हमने बाढ़ प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखने का काम किया और प्रभावित इलाकों के लिस्ट दी लेकिन हवाई सर्वेक्षण में मशगूल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमीन पर कब राहत भेजेंगे इसके लिए हम कांग्रेस पार्टीजन इंतजार नहीं कर सकते। इसलिए हमने फौरी मदद के लिए सूखा अनाज, साबुन, त्रिपाल, मसाला, नमक, चीनी आदि का पैकेट प्रभावित इलाकों में भेजने की पहल आज शुरू कर दी। जनता के सेवा के लिए प्रदेश के नेतागण और जिले के नेतागण अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।

बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप को हरी झंडी दिखाने वालों में निर्मल वर्मा, ब्रजेश पांडेय , राजेश राठौड़ , कपिलदेव प्रसाद यादव , ब्रजेश प्रसाद मुनन, सेवा दल के चेयरमैन डॉ संजय यादव , लाल बाबू लाल, राज कुमार राजन ,प्रमोद कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, ज्ञान रंजन ,केशर कुमार सिंह ,शशि रंजन,गुंजन पटेल, मंजीत आनंद साहू ,राज छविराज, आदित्यपासवान ,मृणाल अनामय ,अनूप कुमार , निधि पांडे ,रूपन झा, मंटन सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed