पटना, 10 अक्टूबर, 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

ठाकुरबाड़ी में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना के पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति डाकबंगला रोड में माँ माँ दु दुर्गा की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। यहां से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर गए जहां उन्होंने देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप के दर्शन किए।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांस घाट स्थित काली मंदिर जाकर शक्ति की देवी माँ दुर्गा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed