पटना, 02 नवम्बर 2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। लोगों में पढ़ने-लिखने के प्रति बढ़ती हुयी अभिरूचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा। आज का युग ज्ञान का युग है। सबके प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed