पटना 15 नवंबर 2024

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी की 105 वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित सभी कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्व. सीताराम केसरी के व्यक्तिव और कृतित्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्व. केसरी जी बिहार की धरती से राष्ट्रीय राजनीति में सबसे बड़े दल के अध्यक्ष तक का सफर तय किया। वें बिहार कांग्रेस के भी अध्यक्ष रहे और केन्द्रीय मंत्री के साथ-साथ कांग्रेस के विभिन्न पदों को भी सुशोभित किया। कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों में उनके प्रति विशेष सम्मान था। स्व. केसरी ने जीवनपर्यंत कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया और गांधीवादी जीवनशैली के पक्षधर रहे।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव व कटिहार से सांसद तारिक अनवर ने कहा कि स्व. केसरी बिहार के मिट्टी से निकले राष्ट्रीय फलक के नेता रहे हैं। उन्होंने कई पदों को सुशोभित किया और उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत किया। उनके बताएं पथ पर सभी कांग्रेसजन को चलकर देश के उन्नति में योगदान देना चाहिए ।

स्व. सीताराम केसरी की 105 वीं जयंती कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व सांसद तारिक अनवर के अलावे पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रमोद कुमार सिंह, आलोक हर्ष, सौरभ सिन्हा, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, डॉ राजकिशोर सिंह, रीता सिंह, आशुतोष शर्मा, उमेश कुमार राम,आदित्य कुमार पासवानए अखिलेश्वर सिंह, मृणाल अनामय, मनोज मेहता, विमलेश तिवारी, मिथिलेश शर्मा मधुकर, विशाल रंजन, वसीम अहमद,राजनन्दन कुमार सहित अन्य प्रमुख नेतागण उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed