पटना 16 नवंबर 2024

मारवाड़ी हेल्थ सोसायटी राजेंद्र नगर रोड नंबर 7 में कल रविवार 17 नवम्बर को निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से 11:30 बजे तक होगा।

अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि यह शिविर बिहार इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। गुप्ता ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। मरीज प्रातः आठ बजे से 10 बजे तक जांच हेतु अपना नम्बर लगा सकेंगे।

अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में पेट रोग विशेषज्ञ डॉ अमित बंका, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ विनीत कुमार, एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ गौतम मोदी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चारु मोदी एवं उषा अग्रवाल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रवण कुमार, सहित अन्य डाक्टर मरीजों की जांच करेंगे।

शिविर में चिकित्सकों द्वारा लिखे गए सभी तरह की पैथोलॉजिकल जाँच एवं एक्स रे उसी दिन निःशुल्क किये जायेंगे तथा सभी 11उपलब्ध दवाएँ भी निःशुल्क दिए जाएंगे। साथ ही आंख के मरीजों को नजदीक पढ़ने का चश्मा भी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। शिविर में जांच कराने वाले सभी मरीजों को नास्ते का पैकेट भी दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed