पटना 23 जनवरी 2025

आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नेताजी के त्याग एवं बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि आई.सी.एस. की परीक्षा में उच्च स्थान पाने के बाद भी उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ देश की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि 1938 में नेताजी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उनकी संगठन क्षमता अद्वितीय थी। सुभाष चन्द्र बोस 1939 में भारी बहुमत से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। भारत को स्वतंत्र कराने के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने करीब पैंतीस हजार लोगों से आजाद हिन्द फौज की सेना खड़ी की और देश की आजादी की लड़ाई में महती भूमिका निभाई। नेताजी में अद्भुत राष्ट्रीयता एवं देश समर्पण की भावना थी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, लाल बाबू लाल,  आनन्द माधव, डा0 स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, ज्ञान रंजन, डा0 संजय यादव  निधि पाण्डेय, सत्येन्द्र कुमार सिंह,  डा0 मधुबाला, उदय शंकर पटेल, राज छविराज, संजीव कर्मबीर ,  सुदय शर्मा, कामरान हुसैन  मृणाल अनामय, विमलेश तिवारी, मंजीत आनन्द साहू,,राज किशोर सिंह,विश्वनाथ बैठा, अब्दुल शमसी, राजेन्द्र चैधरी, सुधीर कुमार, रणधीर यादव, अमित सिकन्दर, मो0 अब्दुल बकी सज्जन, वसीम अहमद एवं अन्य कांग्रेस जनों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed