पटना, 29 जुलाई 2026

जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय के भूतनाथ रोड स्थित निजी आवास पर पहुँचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रो. राय एवं उनके परिवारजनों का भी हालचाल जाना। मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार और प्रो. रामवचन राय के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

इसके साथ ही नीतीश कुमार अपनी बड़ी बहन के निजी आवास पहुँचे, उनका आशीर्वाद लिया तथा उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर जनता दल (यू) के आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे।

इन मुलाकातों के दौरान बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ साथ रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.