पटना, 29 जुलाई 2026
बिहार जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी दूरदर्शी नीतियों के बल पर पिछले दो दशकों में विकास, सुशासन और न्याय के साथ विकास की लंबी लकीर खींचकर बिहार की नई पहचान गढ़ी है। उस विकास यात्रा को मुख्यमंत्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता और निरंतरता के साथ आगे बढ़ा रही है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद नीतीश कुमार ने बिहार की बड़ी आबादी को गरीबी, पिछडे़पन और बदहाल व्यवस्था से निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके नेतृत्व में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन हुए, जिससे आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ‘‘सात निश्चय-3’’ के संकल्पों को धरातल पर उतारते हुए विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही है।
नीतीश कुमार ने ‘‘सात निश्चय-1’’ और ‘‘सात निश्चय-2’’ के माध्यम से प्रदेश के सुदूर गांवों तक विकास की किरणें पहुंचाईं। हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा आधारभूत संरचना के व्यापक विस्तार ने गांवों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व का ही परिणाम है कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद गत विधानसभा चुनाव में एंटी-इनकम्बेंसी नहीं, बल्कि प्रो-इनकम्बेंसी फैक्टर दिखाई दिया और एनडीए ने 202 सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जनता के उसी विश्वास और भरोसे पर खरा उतरते हुए विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
![]()
