पटना 28 जुलाई 2026
बी डी कॉलेज पटना के भौतिकी विभाग में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो दिवाकर प्रसाद ने अपने कर कमलों से कार्यक्रम का उद्घाटन किया ।

विदित हो कि MSc. भौतिकी की परीक्षा इस वर्ष संपन्न हुई थी, जिसमें छात्रों ने लगन से परिश्रम कर भाग लिया एवं बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया।अधिकांश छात्रों ने विशेषज्ञता के साथ स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की। प्राचार्य डॉ प्रसाद ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया एवं उन्हें आगे पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी।
भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुय कहा कि आप विभाग से जुड़े रहे , आप CSIR कम्प्लीट कर मेरे विभाग से पी एच डी करें , आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी। उन्होंने छात्रों को उत्साहित करते हुय कहा कि आप जीवन में सफल हों और महाविद्यालय का नाम रौशन करें।
इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा छात्रों को उनका अंक पत्रक एवं लघु शब्द पत्र की एक कॉपी दी गई। डॉ विनोद कुमार एवं डॉ निखिला नंद ठाकुर जी की गरिमामय उपस्थिति ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। अंत में विभागाध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
![]()
