पटना, 02 अगस्त 2026

बिहारवासियों के प्रेरणास्रोत जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने अपने आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना, संगठन की गतिविधियों एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार का अभिवादन करते हुए उनके प्रति अपना विश्वास एवं सम्मान व्यक्त किया। नीतीश कुमार जी ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते रहने तथा आमजन से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

इसी क्रम में पार्टी की प्रखर नेत्री मोहतरमा शबाना दाउद ने नीतीश कुमार जी को हस्तनिर्मित बेडशीट का सेट भेंट किया। मोहतरमा शबाना ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को दस हजार रूपये एवं आगे दो लाख तक सहायता से ही सह संभव हो सका है। महिलाओं को स्व-रोजगार का अवसर मिला।  जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं और उनके परिवार की आय में भी वृद्धि हुई है।

नीतीश कुमार ने स्नेहपूर्वक बेडशीट सेट स्वीकार करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा महिला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार बिहार के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी योजनाएँ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों और समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेंगी।

पुरे प्रदेश की महिलाओं का जीविका से जुड़ने के बाद उनके जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिली सहायता से उन्हें स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला, जिससे उनकी आय बढ़ी, परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हुआ और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास मिला। उन्होंने बताया कि यह योजना बिहार की लाखों महिलाओं के लिए सम्मान, स्वावलंबन और नए अवसरों का माध्यम बन रही है।

समस्त बिहार की महिलाओं की ओर से नीतीश कुमार जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आर्थिक उन्नति के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएँ उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई हैं। नीतीश कुमार ने बातों को ध्यानपूर्वक सुना, उनके अनुभवों की सराहना की तथा कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। साथ ही उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज में 50 प्रतिशत का आरक्षण, कन्या उत्थान योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक आर्थिक सहायता जैसी अनेक योजनाओं सहित सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के माननीय उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ सहित कई वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.