पटना, 02 अगस्त 2026
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), बी.डी. कॉलेज, पटना द्वारा युवाओं को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “नशा-मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान” का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम बी.डी. कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रो. शत्रुघ्न सिंह, डॉ. रवि कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. बिरेन्द्र कुमार मंडल, डॉ. स्वर्णा कुमार तथा नीतू तिवारी (एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में जन-जागरूकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तंबाकू एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए तथा आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समन्वयन श्री विशाल विजय, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा नशा-मुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु जन-जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा-मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सभी प्रतिभागियों की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ।
![]()
