पटना, 15 अगस्त 2026
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. श्यामा रॉय ने ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्राएँ, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्राचार्या ने अपने संबोधन में राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

महाविद्यालय की खेल समिति द्वारा वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह-2026 आयोजित किया गया। इसमें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. राजीव रंजन, प्रॉक्टर प्रो. कीर्ति एवं विश्वविद्यालय खेल प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्राचार्या प्रो. श्यामा रॉय ने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रो. राजीव रंजन ने खेलों से अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना विकसित होने की बात कही। प्रो. कीर्ति ने खेलों के मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया, जबकि डॉ. मुकेश कुमार ने खेलों से मिलने वाले रोजगार एवं करियर अवसरों तथा स्पोर्ट्स कोटा की जानकारी दी।

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न खेलों के बारे में कॉलेज की प्रॉक्टर डॉ बिधु बाला ने जानकारी दी। आयोजन में खेल समिति की समन्वयक डॉ. मनीषा कुमारी के साथ श्रीमती मंजरी शुक्ला, प्रो. प्रमांशी जयदेवा, डॉ. ललित कुमार, डॉ. अभिक सिंह एवं डॉ. शशि अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीक्षा सिंह एवं डॉ. वंदना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशि अग्रवाल ने किया।

![]()
