पटना 22 अगस्त 2026

​बी.डी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो० दिवाकर प्रसाद के अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और एनसीसी (NCC) संयुक्त तत्वाधान में “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद सहित डॉ. विनोद कुमार, नीतू तिवारी, डॉ. विजय शंकर विक्रम, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन उमा, बहन साक्क्षी, भाई हरेंद्र, डॉ० शत्रुधन प्रसाद सिंह, लेफ्टिनेंट राहुल कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पटना के ब्रह्माकुमारी उमा बहन ने नशामुक्ति के लिए राजयोग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि ब्रह्माकुमारी साक्षी बहन ने उपस्थित लोगों को योग और ध्यान का अभ्यास कराया। भाई हरेन्द्र जी के द्वारा नशा की समस्या एवं नशामुक्ति पर विषय प्रवेश कराया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, छात्र-छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य प्रो०दिवाकर प्रसाद ने अध्यक्षीय उद्बोधन में जोर देकर कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन और राष्ट्र के विकास को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बताया की ड्रग्स का एक बृहत लाखों करोड़ों का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार चल रहा है। उन्होंने कहा की नशा मानव शरीर का नाश करता है। उन्होंने छात्र एवं छात्राओं, प्रतिभागियों से स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जागरूकता फैलाकर सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने का आह्वान किया।

इस दौरान “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत” जैसे नारे प्रमुखता से गूंजे। एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को नशामुक्त जीवन को बढ़ावा देने की शपथ दिलाया गया। मंच का व्यवस्थित संचालन NSS के प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ० विजय शंकर विक्रम द्वारा किया गया। वही स्वागत भाषण NSS की प्रोग्राम पदाधिकारी नीतू तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन एक नशामुक्त भारत के निर्माण तथा समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया।

धन्यवाद ज्ञापन नीतू तिवारी कार्यक्रम पदाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना तथा विभागाध्यक्ष इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्षा डॉ० सरिता कुमारी, डॉ० राजीव कुमार, डॉ० अपराजिता, डॉ० रूना आनंद, इतिहास विभाग के डॉ० विनोद कुमार सिंह, डॉ० मान्यता कुमारी यादव, आलोक कुमार, मनोविज्ञान विभाग की डॉ० सीमा कुमारी, वनस्पति विज्ञान की डॉ० गरिमा पाठक, जंतुविज्ञान की विभागाध्यक्षा, डॉ० कविता परमार, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग कि डॉ० स्वर्णा कुमार, दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ० राजीव कुमार आदि विभिन्न विभागों के सम्मनित प्राध्यापकगण, मीडियाकर्मियों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पदाधिकारी लेफ्टिनेंट राहुल कुमार की गरिमामय उपस्थिती रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.