पटना 25 अगस्त 2026

गंगादेवी महिला महाविद्यालय में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ और ‘ एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

यह महाविद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के ज्ञापांक – PPU/1538/26 दिनांक – 22.08.2026 के आलोक में संपन्न हुआ। इस आयोजन की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो० श्यामा रॉय ने की। प्रॉक्टर डॉ० विधुबाला ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की उपयोगिता एवं प्रासंगिकता के विषय में बताया। प्राचार्या ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल एक ऐसा डिजिटल मंच है जिसके माध्यम से छात्राएँ अपनी शैक्षणिक आवश्यकताएँ अथवा समस्याएँ शिकायत/सहायता-सेवाओं तक सरलता से प्राप्त कर सकती है। यह शिविर छात्राओं हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

इस कार्यक्रम के पश्चात् महाविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा देवी महिला महाविद्यालय एवं वन बिहार सिग्नल कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के द्वारा ‘ एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा राॅय ने कैडेट्स को पेड़ की महत्ता बताते हुए उनके अनगिनत लाभ बताए और साथ ही साथ ही उपस्थित छात्राओंऔर शिक्षक एवं अन्य लोगों को सन्देश देते हुए कहा कि सिर्फ महाविद्यालय में एक पेड़ लगा देने से हमारी जिम्मेदारी ख़त्म नहीं हो जाती। आप सभी को अपने घर में भी पौधे लगाइये और उनकी देखभाल कीजिये। इस अवसर पर उन्होंने अलग अलग पौधों की क्या विशेषताएं है इस पर भी प्रकाश डाला।

महाविद्यालय की एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर डॉ. खुशबू ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे देश में ‘ एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया गया है।इसका उद्देश्य बहुत सरल और भावपूर्ण है। जब कोई बच्चा या युवा अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं तो वह केवल मिट्टी में बीज नहीं बोता, बल्कि प्रेम और जिम्मेदारी का बीज भी बोता है। इसलिए जब हम मां के नाम पेड़ लगाते हैं, तो हम दो महान कार्यों को एक साथ जोड़ते है- मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी। अतः सभी को प्रति वर्ष एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.