पटना,24 नवम्बर 2026
मंगलवार को सीतामढ़ी स्थित द्वारिका पैलेस में ‘सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज 24 नवंबर है, वह तारीख जिसने बिहार की दशा और दिशा बदल दी। वर्ष 2005 में इसी दिन युगपुरुष नीतीश कुमार जी ने बिहार की बागडोर संभाली और सुशासन एवं न्याय के साथ विकास की नींव रखी। इसके बाद अपने दो दशकों के कार्यकाल में उन्होंने बिहार का कायाकल्प करके दिखाया।

श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार विकास के हर पैमाने पर पिछड़़ा हुआ था और अपराध एवं अपहरण का पर्याय बन चुका था। व्यापारी, डाॅक्टर और इंजीनियर सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग पलायन करने को मजबूर थे। लेकिन आज वही बिहार ‘सुशासन’ और ‘न्याय के साथ विकास’ के लिए देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने सत्ता की बागडोर संभालते ही अपराधियों को उनकी जगह दिखाई और राज्य में कानून का राज स्थापित किया। क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म के प्रति जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाई और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार ने पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम की है। महिलाओं को पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत तथा सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना। वहीं, आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘जीविका’, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जैसी योजनाएँ लागू की गईं।
श्री कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार का बजट मात्र 23,800 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2026 में बढ़ कर 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस दौरान राज्य की प्रति व्यक्ति आय में 13 गुना वृद्धि हुई और बिहार की विकास दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रही है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी ने केवल बिहार का विकास ही नहीं किया, बल्कि गांधी जी, जेपी, डाॅ0 लोहिया, बाबासाहेब और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को भी धरातल पर उतारने का काम किया है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत अब नीतीश कुमार की सोच और विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने बहुत कम समय में बिहारवासियों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनके कार्यों की सराहना पूरे देश में हो रही है।

अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि अपने नेता नीतीश कुमार जी के कार्यों और उपलब्धियों को बिहार के घर-घर और जन-जन तक पहुँचाएँगे। साथ ही, पार्टी के भविष्य श्री निशांत के नेतृत्व में जनता दल (यू) को सफलता के नए मुकाम तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।
इस अवसर पर विधान पार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 भारती मेहता, विधान पार्षद रेखा कुमारी, विधायक नगेन्द्र राऊत, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी शंभू कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
