पटना,24 नवंबर 2026

बिहार ने राष्ट्रीय एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत हासिल कर देश के छह राज्यों में अपनी जगह बनाई है। वहीं, 13.67 लाख से अधिक किशोरियों का टीकाकरण कर बिहार देश में दूसरे स्थान पर है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बिहार की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का समर्पण और सामूहिक प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 योजना के तहत ‘सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन’ के संकल्प को साकार करते हुए एनडीए सरकार का प्रयास है कि राज्य की प्रत्येक बेटी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें और उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जीने का अवसर मिले।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.