पटना, 7 अक्टूबर 2026

राज्यस्तरीय ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। बुधवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा चित्र’ एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना, रचनात्मकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनकी रचनात्मक सोच को भी मंच प्रदान किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.