पटना,07 अक्टूबर 2026
बुधवार को जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण वर्मा मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि तटबंधों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले कई कार्यपालक एवं कनीय अभियंताओं के खिलाफ जल संसाधन विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत और सहायता उपलब्ध कराना एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को समय पर आवश्यक मदद मिले और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सरकार पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
![]()
