बालिका अंडर-15 में गिरीशा शंकर बनीं चैंपियन
पटना, 8 अक्टूबर 2026
एमवीपी चेस क्लब एवं बिहार विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित आठवीं बाल्केश्वर प्रसाद स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ।

पुरुष वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी मोहम्मद अली हमजा तथा महिला वर्ग का खिताब अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी प्रिया रानी ने जीता। बालिका अंडर-15 में डॉ. डी. राम डीएवी पब्लिक स्कूल, गोला रोड की नवम कक्षा की छात्रा गिरीशा शंकर चैंपियन बनीं।
पुरुष वर्ग में रविकांत कुमार द्वितीय, अमन श्रीवास्तव तृतीय, हर्ष भारती चतुर्थ, कुशल रवि पंचम तथा विष्णु देव षष्ठ स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पम्मी रानी द्वितीय, मिन्की सिन्हा तृतीय, पाखी बगीचा चतुर्थ, संवि सिन्हा पंचम तथा सोनाली गुप्ता षष्ठ स्थान पर रहीं।

आयु वर्गवार परिणाम –
बालक
अंडर-7: आत्मज अंशु (प्रथम), आदित्य भारद्वाज (द्वितीय), आदर्श राज (तृतीय)
अंडर-9: प्रेम प्रकाश, युवान सिंह, हर्षित कुमार
अंडर-11: आकाश आनंद, पुलकित आनंद, दिव्यम सिंह
अंडर-13: रोहन कुमार, सूर्यांश पंकज, सूर्य प्रकाश
अंडर-15: हरमन सलूजा, आरव कुमार, अतिशय आनंद
बालिका
अंडर-7: श्रीपरी (प्रथम), अमायरा (द्वितीय)
अंडर-9: प्रेरणा कुमारी, अंतरराष्ट्रीय, संविका प्रसाद
अंडर-11: वंशिका सिंह, नीतू कुमारी, प्रियंका कुमारी
अंडर-13: आकृति प्रकाश, समृद्धि सुमन, कलसा कुमारी

पुरुष वर्ग में प्रणव कुमार तथा महिला वर्ग में जय श्री को बेस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार, मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा विशिष्ट अतिथि संजय कुमार गुप्ता, सदस्य, बिहार विधानसभा ने किया। अध्यक्षता बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शतरंज को राजस्थान में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है, यह बौद्धिक क्षमता और तार्किक चिंतन विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष ने बताया कि 1921 में महात्मा गांधी द्वारा स्थापित यह संस्था राष्ट्रीय विश्वविद्यालय थी, इसे पुनः विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के प्रयास जारी हैं।
स्वागत मिताली मित्रा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एमवीपी चेस क्लब के सचिव वेद प्रकाश ने किया। इस अवसर पर डॉ. राणा अवधेश, डॉ. मृदुला प्रकाश, डॉ. अरविंद कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे।
![]()
