पटना, 08 अक्टूबर 2026

लोकनायक स्व० जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरूण मांझी, किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed