मुंबई 10 अक्टूबर 2026
बॉलीवुड की अपकमिंग साइंस-फाई एक्शन थ्रिलर ‘समुक’ को लेकर चर्चा तेज है और इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
ग्रे कलर के हुडी ट्रैकसूट और व्हाइट स्नीकर्स में रुक्मिणी का सिम्पल और क्लासी लुक देखते ही बन रहा था। सफेद लग्जरी कार से उतरते ही पैप्स ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘समुक’ के अगले शेड्यूल के लिए लंदन जा रही हैं।

गौरतलब है कि ‘समुक’ अक्षय कुमार और विपुल शाह की 13 साल बाद वापसी है। फिल्म का निर्देशन कनीश्क वर्मा कर रहे हैं और इसे भारत की पहली बड़े स्तर की एलियन सर्वाइवल थ्रिलर कहा जा रहा है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है।

रुक्मिणी के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में बड़ी एंट्री मानी जा रही है, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

![]()
