पटना,10 अक्टूबर 2026

बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक एवं चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर शनिवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में अल्पसंख्यक नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चैधरी, जद (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं मंत्री श्रवण कुमार उपस्थित रहे।

इस दौरान विधान परिषद चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी आठ सीटों पर एनडीए गठबंधन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान को गति देने और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। साथ ही, अल्पसंख्यक समाज के हित में मा0 नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले दो दशकों के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने अल्पसंख्यक समाज के बीच संवाद स्थापित करने तथा एनडीए की नीतियों एवं सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।

इस दौरान नेताओं एवं पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों का सक्रियता से निर्वहन करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद जनाब अफाक अहमद, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा,वासुदेव कुशवाहा, जनाब इरशाद अली आजाद, जनाब ईरशादउल्लाह, मौलाना उमर नूरानी, जनाब अफजल अंसारी, प्रो. शब्बीर अहमद,रजिया कामिल, पूर्व मंत्री जनाब मंजर आलम, जनाब मेजर इकबाल हैदर, जनाब अब्दुल कयूम अंसारी, जनाब आसिफ कमाल, मोहतरमा शगुफ्ता परवीन, डा0 मिशावउद्दीन वोखारी, मोहतरमा यशमीन खान, जनाब इम्तियाज अंसारी, जनाब अब्दुल बाकी सिद्दीकी, जनाब रेजा आलम दानिश सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed