पटना, 05 नवम्बर 2026

बी० डी० कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण प्रयास किया गया है। इसके माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की बहुविषयक, कौशल-आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा की अवधारणा को व्यावहारिक रूप प्रदान करने के साथ विद्यार्थियों को बदलते शैक्षणिक एवं व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग द्वारा सेमेस्टर–V (MJC) के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप संबंधी परिचयात्मक इंडक्शन एवं पंजीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक अध्ययन के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं व्यावसायिक कौशल से जोड़ना है।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष नीतू तिवारी, महाविद्यालय के NEP समन्वयक डॉ. राजीव कुमार, प्रकृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तथा इंटर्नशिप प्रदान करने वाली संस्था वस्तुमान सोल्यूशन के प्रतिनिधि आदित्य सुमन उपस्थित रहे। इसमें विभाग के सेमेस्टर–V के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

इंडक्शन सत्र में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की रूपरेखा, प्रशिक्षण प्रक्रिया, डिजिटल दक्षता एवं व्यावसायिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। वस्तुमान सोल्यूशन के सहयोग से विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष नीतू तिवारी ने कहा कि इतिहास एवं पुरातत्त्व के विद्यार्थियों के लिए विषयगत ज्ञान के साथ डिजिटल साक्षरता और आधुनिक तकनीकी दक्षता अर्जित करना समय की आवश्यकता है। इससे उनके लिए अध्ययन एवं रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकेंगे।

NEP समन्वयक डॉ. राजीव कुमार ने इस पहल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की कौशल-आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा की भावना के अनुरूप बताते हुए विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और दक्षता विकास के लिए इसे उपयोगी बताया।

वस्तुमान सोल्यूशन के प्रतिनिधि आदित्य सुमन ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया एवं विभिन्न अवसरों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक विषयगत अध्ययन के साथ आधुनिक तकनीकी परिवेश से परिचित कराने तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में विभाग का एक महत्त्वपूर्ण प्रयास है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.