पटना 05 नवंबर 2026

बी. डी. कॉलेज, पटना की सांस्कृतिक समिति के अंतर्गत फाइन आर्ट्स क्लब द्वारा आज महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को निखारना, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके परिश्रम की सराहना की।

निर्णायक मंडल में प्रो. लाड़ली कुमारी, डॉ. विनीता तिवारी एवं डॉ. अनिल कुमार शामिल थे। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता से आकर्षक रंगोलियां बनाई। इस बार प्रतियोगिता में प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों के उपयोग को विशेष महत्व दिया गया

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा :

प्रथम स्थान: मेघा एवं विक्रम – भूगोल विभाग, सेमेस्टर-1
द्वितीय स्थान: अनु रंजन एवं सुरुचि कुमारी – हिंदी विभाग, सेमेस्टर-5
तृतीय स्थान: अनन्या राज एवं सिमरन कुमारी – इतिहास विभाग, सेमेस्टर-3कार्यक्रम का मंच संचालन फाइन आर्ट्स क्लब की समन्वयक नीतू तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को सम्मानस्वरूप लकी बैम्बू के पौधे भेंट किए गए, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली का प्रतीक रहा।

आयोजन में फाइन आर्ट्स क्लब के सदस्य कुमारी मोनिका, डॉ. अलोलिका रॉय एवं डॉ. सुधीर कुमार का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रो. विनोद कुमार, प्रो. विजय कुमार, प्रो. ममता कुमारी, प्रो. शत्रुघ्न शरण सिंह, डॉ. राहुल अमृत राज, लेफ्टिनेंट राहुल सिंह, डॉ. महेश केवट, डॉ. मनीषा प्रियंवदा, डॉ. मनीता कुमारी यादव, डॉ. सुजान दत्ता, डॉ. सीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती नीतू तिवारी ने प्राचार्य, निर्णायक मंडल, सभी शिक्षकगण, शिक्षकेतर कर्मियों, सांस्कृतिक समिति के सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के बीच संबंध को समझने का सार्थक अवसर प्रदान किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.