पटना 05 नवंबर 2026

रामकृष्ण द्वारिका महाविद्यालय, पटना में सांस्कृतिक कोषांग एवं आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली के अवसर पर भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ दीपावली मनाने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सीता सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना शैक्षणिक संस्थानों का महत्वपूर्ण दायित्व है।

प्रतियोगिता के विषय ‘Say No to Crackers: Light Up Happiness’ और ‘Green Diwali: Less Fire Crackers, More Happiness’ रखे गए थे। निर्णायक मंडल में डॉ. निधि सिन्हा, डॉ. अमर कुमार, स्मिता वैदेही एवं डॉ. सुनीता कुमारी शामिल रहीं, जिन्होंने कलात्मक अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया।

परिणाम:
प्रथम स्थान: टीसा और अनामिका का ग्रुप
द्वितीय स्थान (संयुक्त): शिवान्ती, कृतिका, अर्पिता, अर्पण का ग्रुप एवं संजना, सुहाना, तान्या, मुस्कान का ग्रुप
तृतीय स्थान (संयुक्त): आँचल, न्यासा, सुकृति का ग्रुप; विशाल, क्रिश, आदित्य, विकास का ग्रुप एवं सिम्पी, राज, हर्षिता का ग्रुप

इस अवसर पर सांस्कृतिक कोषांग की समन्वयक प्रो. (डॉ.) शैलजा सिन्हा एवं सह-समन्वयक डॉ. सरिता कुमारी की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में डॉ. रविरंजन प्रसाद, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. हरजीत कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. कृष्ण कांत राय, डॉ. मुकेश कुमार राय, डॉ. बबलू कुमार सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.