पटना,18 नवंबर 2026
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने राज्य के विद्यालयों में चल रहे कायाकल्प अभियान को 25 नवम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रंग-रोगन और मरम्मत का काम तय समय पर पूरा करें। काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी जिले को काम पूरा करने में सहयोग की जरूरत है तो इसकी जानकारी दें। विभाग हरसंभव सहयोग करेगा। लेकिन तय समयसीमा का पालन करना होगा।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री शीघ्र ही जिलों का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले विद्यालयों में कायाकल्प का काम पूरा हो जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को 31 मार्च तक की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया। एसीएस ने कहा कि तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सक्रियता से काम में जुट जाएं।
![]()
