पटना, 24 नवंबर 2026

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में 25 से 30 नवंबर तक ‘लैंगिक संवेदनशीलता एवं सतत विकास : उच्च शिक्षा में बहुविषयक दृष्टिकोण एवं संस्थागत कार्यप्रणालियाँ’ विषय पर छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (FDP) का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात समाजसेवी सुधा वर्गीज बतौर मुख्य अतिथि करेंगी तथा मुख्य व्याख्यान देंगी। ‘साइकिल दीदी’ के नाम से लोकप्रिय सुधा वर्गीज ने अपने जीवन के कई दशक बिहार के वंचित मुसहर समुदाय के उत्थान को समर्पित किए हैं। अपनी संस्था ‘नारी गुंजन’ के माध्यम से उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है।

36 घंटे का यह कार्यक्रम हाइब्रिड माध्यम से मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC), पटना विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन तथा लोक भवन, बिहार के FDP की रूपरेखा के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

महाविद्यालय की प्राचार्या एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. श्यामा राय ने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता को केवल सैद्धांतिक विमर्श तक सीमित न रखकर संस्थागत कार्यप्रणाली में शामिल करना आवश्यक है। लैंगिक समानता तथा समावेशी एवं सतत समाज के निर्माण में उच्च शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ लैंगिक असमानता से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर विचार-विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम की समन्वयक राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. श्वेता शर्मा एवं सहायक समन्वयक संस्कृत विभाग की डॉ. बिधु बाला हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.