पटना,25 नवंबर 2026
राज्य के विद्यालयों में कार्यरत पुस्तकालय अध्यक्षों का क्षमता संवर्धन किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल की समीक्षा की जा रही है।

इसको लेकर बुधवार को महेंद्रू स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के पुस्तकालय में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई।

कार्यशाला में विश्वविद्यालयों, एनआईसी, एनआईटी और विद्यालयों के पुस्तकालय अध्यक्षों सहित विभिन्न संस्थानों के विषय विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इनके सहयोग से प्रशिक्षण मॉड्यूल की समीक्षा की जा रही है।

इस प्रशिक्षण से पुस्तकालय अध्यक्षों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। वे विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। साथ ही, विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता और पढ़ने की आदत को भी बढ़ावा मिलेगा।

![]()
