पटना,25 नवंबर 2026

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को तय समय से पहले योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है।

शिक्षा मंत्री ने बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव सीके अनिल सहित अन्य निदेशालयों के निदेशक मौजूद रहे।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ एक-एक योजना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, वहां योजनाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.