चक्की, बक्सर, 26 नवंबर 2026
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चक्की में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. निधि सिंह की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. निधि सिंह ने कहा कि संविधान मात्र एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है।

कार्यक्रम में कई प्राध्यापकों ने भारतीय संविधान के ऐतिहासिक विकास पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं संविधान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को इसके मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के परिणाम घोषित किए गए तथा उन्हें महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश दयाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
प्रथम – पुनीता कुमारी
द्वितीय – रागिनी पांडेय
तृतीय – अमृता कुमारी
निबंध प्रतियोगिता:
प्रथम – अमृता कुमारी
द्वितीय – पुनीता कुमारी
तृतीय – रागिनी पांडेय
भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम – अनिश कुमार यादव
द्वितीय – खुशबू कुमारी
तृतीय – राहुल पांडेय
कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक हर्ष राज ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन समाजशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका जागृति ने दिया।

इस आयोजन में डॉ. किसमत्ती चौरसिया, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. सौम्या शिवांगी, संतोष कुमार चौबे, हर्ष राज एवं अश्विनी आर्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन ने विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()
