पटना,27 नवंबर 2026

कोलकाता स्थित बिड़ला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम (बीआईटीएम) में आयोजित पूर्वी जोनल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में बिहार के प्रतिभागियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दरभंगा प्रमंडल के बीकेडी राजकीय बालक प्लस टू विद्यालय (जिला स्कूल) के छात्र-छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से राज्य का गौरव बढ़ा है।

विज्ञान एवं समाज विषय पर आधारित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें बिहार की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

सफल प्रतिभागियों में राशि कुमारी, बिंदिया कुमारी, सना परवीन, आंचल कुमारी, विकास कुमार शर्मा, अभिनव राजा, साहिल कुमार और ऋषभ कुमार शामिल हैं।

इस उपलब्धि पर एससीईआरटी के निदेशक यतेन्द्र कुमार पाल, विज्ञान एवं गणित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राधे रमण प्रसाद और अन्य व्याख्याताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इससे पहले 27 अक्टूबर को एससीईआरटी और श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें दरभंगा और भागलपुर प्रमंडल के प्रतिभागियों ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.