पटना 10 मई 2023
दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने बुधवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी संजय झा और मदन सहनी की उअप्स्थिति में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मेयर अंजुम आरा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार की बदौलत ही मेयर बनी है। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को आरक्षण दे कर आगे बढ़ाने का काम किया है। नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित हो कर ही उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की हैं।
इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव के बीच में ही कुछ लोगों ने पर्दे के पीछे रहकर आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ याचिका दायर कर आरक्षण व्यवस्था को चुनौती देने का काम किया।साथ ही उन्होंने कहा कि आप राजनीति करिए लेकिन किसी की हिस्सेदारी मत छीनीए।
इस दौरान सुशील मोदी पर पर तंज कस्ते हुए कहा कि 1974 से लेकर अभी तक छात्र नेता ही रह गए ,पार्टी का ध्यान आकृष्ट करने के लिए बयान देते रहते हैं। सरकारी खर्चे परनीतीश कुमार के दौरे को लेकर सुशील मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने कहा कि
नीतीश कुमार राजनीतिक कार्यक्रमों में सरकारी खर्चे का इस्तेमाल नहीं करते हैं नीतीश कुमार पार्टी फंड से यात्रा कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि 2005 में मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया है। न्याय के साथ विकास का ही फल है कि महिलाएं हर जगह आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने समाज के निचले पंक्ति में रहने वालों को मुख्य पंक्ति में लाया है। नीतीश कुमार की ही देन है आज जनता महापौर और उपमहापौर चुन रही है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़कर रहेगा
कर्नाटक के चुनाव से सम्बंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 13 तारीख को कर्नाटक के चुनाव का रिजल्ट आएगा और पता चल रहा है कि भाजपा कितनी बुरी तरह हार रही है। कर्नाटक में भाजपा की सबसे भ्रष्ट सरकार थी। कर्नाटक चुनाव के प्रचार में भाजपा ने धार्मिक उन्माद फैलाया।