गिरिडीह,12 सितम्बर 2023

झारखंड के रेल यात्रियों को पहली बार विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन की सौगात मिली है। दरअसल यह न्यू गिरिडीह रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन है जिसमे विस्टाडोम कोच भी शामिल है। इस इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले वे यात्री जो विस्टाडोम कोच में बैठ कर सफर करेंगे वे सफर के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठा सकेंगे।

बताते चले की यह इंटरसिटी ट्रैन रांची से चलकर तिलैया डैम और हजारीबाग की मनोरम वादियों से होते हुए गिरिडीह पहुंचेगी। विस्टाडोम कोच में सफर करने वाले यात्री ऐसे मनोरम वादियों का नजारा देखते हुए अपना सफर तयकरेंगे। बताते चले कि न्यू गिरिडीह रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक विस्टाडोम कोच लगाया गया है। यह कोच ट्रैन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। ट्रैन के इस कोच में यात्रा करने के लिए हर यात्री उत्साहित हैं। बताते चले कि इस कोच के शीशे पूरी तरह से पारदर्शी हैं और छत भी खुली कांच के हैं। इस कोच की सीट 90 डिग्री तक खिड़की की तरफ घूमती है। जिससे इसमें यात्रा करने वाले लोग प्राकृतिक नजारे का भरपूर आनंद ले सकें। इस कोच की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें यात्रा करते समय लोगों को खिड़की की साइड के साथ-साथ ऊपर की ओर का दृश्य भी भरपूर दिखाई देता है।

मंगलवार को न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से इस ट्रैन को रांची के लिए रवाना किया गया। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ,गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ,गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ,जमुआ विधायक केदार हाजरा ,धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारियों ने न्यू गिरिडीह रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मंगलवार 12 सितम्बर को यह ट्रैन उद्घाटन स्पेशल ट्रैन के पर चलाई गई।मंगलवार को यह ट्रैन तौर नियमित रुट की जगह परिवर्तित मार्ग बरकाकाना , मुरी ,टाटी सिल्वे होकर चली। बुधवार 13 सितम्बर से यह ट्रैन नियमित रुट से चलाई जाएगी।
बताते चले कि विस्टाडोम कोच एक प्रकार के टूरिस्ट कोच होते हैं, जिनकी ग्लास की खिड़कियां बड़ी होती हैं और साथ ही इसमें छत पर भी शीशे की पारदर्शी खिड़कियां लगी होती हैं। इसमें यात्रा करते समय यात्री को साइड के साथ ऊपर की तरफ का दृश्य भी प्राप्त होता है।
बताते चलें की यह ट्रैन रांची से सुबह 06 05 में खुलेगी और दोपहर एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वही यह ट्रैन न्यू गिरिडीह स्टेशन से दोपहर दो बजे खुलेगी और रात साढ़े नौ बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.