डेहरी ,रोहतास),09 मई 2024

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा कल 10 मई को काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एन.डी.ए प्रत्याशी के रूप में सासाराम जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे|

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय सासाराम पहुंचने से पहले डेहरी से प्रस्थान कर ताराचंडी मंदिर में दर्शन करेंगे, उसके पश्चात पायलट बाबा मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण अमर शहीद भगत सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण, समाजवादी नेता बीपी मंडल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण , लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण ,शहीद निशांत सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण ,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे ।

नामांकन करने के बाद सुअरा हवाई अड्डा मैदान, डेहरी में नामांकन जन सभा समारोह का विशाल आयोजन किया गया है| उक्त आशय की जानकारी रालोमो प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने देते हुए बताया की इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी, उप् मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री व हम के संरक्षक श्री जीतन राम मांझी, लोजपा रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान,मंत्री मंगल पाण्डेय,जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के मंत्री श्री श्रवण कुमार व राज्य सभा सदस्य श्री राम नाथ ठाकुर समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.