मुंबई,19 सितंबर 2026
सूरज आर. बड़जात्या की आगामी म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर ‘ये प्रेम मोल लिया’ की म्यूजिकल जर्नी शुरू हो चुकी है।
बड़े म्यूजिकल सेलिब्रेशन से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का हार्टवॉर्मिंग मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है।इस मोशन पोस्टर ने फिल्म के टाइटल ट्रैक लॉन्च को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

बता दें कि कल, 20 सितंबर को मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में फिल्म के टाइटल ट्रैक का ग्रैंड लॉन्च होने जा रहा है, जहां कंपोजर हिमेश रेशमिया 25 म्यूजिशियंस के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे।
‘ये प्रेम मोल लिया’ में पहली बार आयुष्मान खुराना और शरवरी की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन सूरज आर. बड़जात्या ने किया है और इसे राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
![]()
