पटना. 06 नवम्बर 2024

आस्था का महापर्व छठ पर्व के  अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर  प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष  द्वारा आयोजित छठ सामग्री को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने  छठ व्रतियों  के बीच वितरित किया ।

इस अवसर पर  डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति  इस वर्ष भी  बिहार कांग्रेस के द्वारा छठ व्रतियों के लिए आवश्यक पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया । लोक आस्था के इस महापर्व छठ  पूजा में बिहार कांग्रेस के सभी नेतागण और कार्यकर्ता अपने जिले में व्रतियों के सेवा के लिए अपने स्तर से कार्यरत हैं।

पूजा सामग्री वितरण में प्रमुख रूप से बिहार विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ० मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष , शशि रंजन, चुन्नू सिंह, सौरभ सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, नीरज यादव, विशाल यादव, सागर श्रीवास्तव, मो. नदीम सहित अन्य प्रमुख कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.