पटना 15 दिसंबर 2024
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के 101 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रांतीय सम्मेलन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी शाहनवाज आलम एवं विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान विशेष रूप से मौजूद रहेंl

सेवा दल के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को पार्टी का आधार बताते हुए कहा कि सेवादल हमारे दल का आंख-कान हैं। कालांतर में पार्टी की मजबूती सेवादल।के कार्यकर्ताओं का सेवा भाव ही निर्धारित करता था और देश के किसी भी आपदा के वक्त सेवादल के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से कार्य करते रहें हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर दल के मजबूती के लिए कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए नेतृत्व करने की मांग की। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आप सब लोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं ताकि आने वाले समय में सेवादल पार्टी को और मजबूती प्रदान करें। सेवा दल को सेवा भाव से और मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर भी उन्होंने कार्य करने का और निरंतर सहयोग देने की बात कही।

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सेवादल को मजबूत बनना होगा। सेवादल में कार्यकर्ताओं को तैयार कर विचारक बनाया जाएगा जो गांव-गांव जाकर कांग्रेस और गांधीवादी विचारधारा से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिले में मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया। मुख्य संघटक लालजी देसाई ने कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड, सेवादल महिला मोर्चा, सेवादल सहित अन्य विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी मतदान केंद्रों पर कार्य करने और बूथ तक मजबूती लाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों और संगठनों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि मैदान में कार्य करते रहे और सभी कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय स्थापित रहे। सभी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर पार्टी के बेहतरी के लिए कार्य करें। साथ ही पदाधिकारियों से कांग्रेस संगठन के संविधान का पालन करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा जाहिर की।सेवा दल विधानसभा स्तर पर नायक और बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त करेगा l आप सब लोग पार्टी के लिए कार्य करें और प्रदेश में सरकार बनाएं। सेवादल के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों से कहा कि कमजोर मतदान केंद्रों का जिम्मा सेवादल कार्यकर्ताओं को सौंपें। आप लोग मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होने तक डटे रहें। कौन क्या कर रहा है, कहां गड़बड़ी हो रही या पार्टी की तैयारी में कमी है उसकी सूचना भी अवश्य दें।

विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत के कारण ही सफलता पाई थी। इसलिए सेवादल को और बेहतर तरीके से इस बार कार्य करना है जिससे सांगठनिक मजबूती दी जा सकें और सांप्रदायिक ताकतों को इस चुनाव में बिहार की सत्ता से दूर रखा जाएं। प्रांतीय सम्मेलन में कांग्रेस सेवादल प्रभारी अफ़रोज़ खान ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025, में होने वाले कांग्रेस सेवादल की तैयारी के संबंध में चर्चा की। सेवादल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सन्दर्भ में जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक प्रोफेसर डॉ. संजय यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां सेवादल ने शुरू कर दी है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में बेहतर परिणाम देगीl

प्रांतीय सम्मेलन में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी शाहनवाज आलम, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 रामजतन सिन्हा, कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, अफाक आलम, डा0 समीर कुमार सिंह, प्रेमचन्द्र मिश्रा, प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व सांसद अजय निषाद, कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी अफरोज खान, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, डा0 संजय यादव, रूचि सिंह, शिव प्रकाश गरीब दास, शरवत जहां फातमा, राज कुमार राजन, प्रभात कुमार सिंह, ज्ञान रंजन, सौरभ सिन्हा, निधि पाण्डेय, आशुतोष शर्मा, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, राजेश मिश्रा , सुदय शर्मा, रवि गोल्डन , विमलेश तिवारी, मो कामरान , नदीम अंसारी, विशाल झा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।