पटना, 02 जनवरी 2025
नारायण रेकी सत्संग परिवार द्वारा पटना में अत्यधिक ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों को सैकड़ो की संख्या में ऊनी जैकेट दिए गए। यह वितरण पटना के मीठापुर, गांधी मैदान, बोरिंग रोड, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया, जक्कनपुर एवं अन्य जगहों पर किया गया।

इस मौके पर नारायण रेकी सत्संग के पटना हेड अरविंद कुमार ने कहा कि इस अत्यधिक ठंड में जो लोग महंगे ऊनी वस्त्र नही खरीद पाते हैं उनको ठंड से बचाव के लिए यह ऊनी जैकेट दिए जा रहें हैं। हमारा उद्देश्य उन जरूरतमंद लोगों की मदद करना है जो ठंड के मौसम में मंहगे ऊनी कपड़े नही खरीद पाते हैं। हमें उम्मीद है कि ये ऊनी जैकेट उन्हें ठंड से बचाने में मदद करेंगे। कुमार ने कहा कि नारायण रेकी की संस्थापिका राज दीदी भी हमेशा प्रेरित करती हैं कि समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों की मदद करने के लिए नारायण रेकी परिवार को हमेशा आगे रहना चाहिए। यह जैकेट वितरण प्रभु आहार के अध्यक्ष राकेश कुमार, सुगादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित राज तथा अन्य के सहयोग से किये गए। मौके पर एम पी जैन ने बताया कि नारायण रेकी परिवार के पटना हेड अरविंद कुमार द्वारा पटना के अन्य स्थानों पर भी सैकड़ों जरूरतमंदों को और ऊनी जैकेट वितरित किया जाएगा। आज का यह आयोजन हमारे इसी प्रयास का एक हिस्सा है।