पटना 10 जनवरी 2025

15 जनवरी से शुरू हो रहे ‘एनडीए जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन’ के निमित्त शुक्रवार को बिहार जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना से ‘एनडीए रथ’ को जद(यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम (से) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवं रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चैधरी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए रथ प्रत्येक जिलों में जाकर हमारे कार्यकर्ताओं के बीच एकता और आपसी सामजंस्यता का संदेश पहुंचाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए हमारे तमाम कार्यकर्ता जी-जान से जुटें हुए हैं। एनडीए गठबंधन को सबसे निचली इकाई तक मजबूती प्रदान करना हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल ने कहा कि 15 जनवरी से ‘मिशन-2025’ का शंखनाद होगा और जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में हमारे एनडीए के तमाम कार्यकर्तागण शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए एनडीए अपनी चट्टानी एकता का परिचय देगा और वर्ष 2025 में रिकाॅर्ड बहुमत से हमारी सरकार बनेगी।लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि वर्ष 2025 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में रिकाॅर्ड बहुमत से एनडीए जीत दर्ज करेगा। हमारे तमाम कार्यकर्ता साथी बूथ स्तर तक पूरी तरह से मुस्तैद हैं, विपक्षी गठबंधन दूर-दूर तक लड़ाई में नजर नहीं आएगा।

उक्त मौके पर मुख्य रूप से माननीय विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, माननीय विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, पूर्व विधान पार्षद वाल्मीकि सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, प्रमंडलीय प्रभारी सुनील कुमार, अशोक कुमार बादल, इरशाद अली आजाद, प्रह्लाद सरकार, प्रदेश महासचिव डाॅ0 धर्मेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, विनोद कुमार, अनिल कुमार, ओम प्रकाश सिंह सेतू, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई0 रामचरित्र प्रसाद, व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, अरविन्द निषाद, हिमराज राम, नवल शर्मा, मनीष यादव, परिमल कुमार, राजेन्द्र सिंह जाॅर्ज, पटना जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मालती सिंह, प्रतिभा सिंह, मधू कुमारी, विनीता स्टेफी, रूबेल रविदास, कंचन माला, मुन्ना चैधरी, असद ऐजाज,राम कुमार राम सहित कई नेतागण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed