पटना,12 फरवरी 2025
राज्य सभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा और बिहार वासियों की तरफ़ से केंद्र सरकार को धन्यवाद और आभार जताते हुएं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने किसानों से जुड़ी समस्याओं पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराया।

पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ईo हेमन्त कुमार ने जानकारी दी कि कुशवाहा ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है यहां की जनता मूलतः कृषि पर ही निर्भर करती है उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को एथेनॉल उत्पादन की अनुमति देने के लिए धन्यवाद देते हुए केंद्र सरकार से प्रतिवर्ष आने वाले उत्तर बिहार में बाढ़ एवं दक्षिण बिहार में सुखाड़ के हालत से स्थाई निजात दिलाने कि पहल करने का अनुरोध किया।

श्री कुशवाहा ने भारत सरकार को सुझाव किया की नेपाल सरकार से बात कर प्रति वर्ष आने वाली बाढ़ का स्थाई हल निकाले ताकि किसानों को राहत मिले। उन्होंने इंद्रपुरी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का अनुरोध किया जिस से सोन नदी से होने वाले सिंचाई परियोजनाओं का लाभ बिहार के किसानों को मिल सके।