पटना 02 मार्च 2025

रविवार, 2 मार्च 2025 को जनता दल (यूनाइटेड) व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ का एकदिवसीय जिला महासम्मेलन सह कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम प्ररीता हैचरीज प्राइवेट लिमिटेड, दरभंगा रोड एन.एच. 57, मैठी चौक, गायघाट बिहार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललन सर्राफ थे। अध्यक्षता जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद साह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता सत्यनारायण साह ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जदयू की प्रदेश महासचिव कंचन गुप्ता, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला, जदयू के महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार की उपस्थिति रही। इनके अलावे कार्यक्रम में जदयू नेता नगीना चौरसिया, बिनोद गुप्ता, सुजित पाठक, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित कुमार निराला,अरुण कुमार सिंह, तिरहुत संगठन प्रभारी रामकुमार शाह, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, मीडिया प्रभारी राजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, जय कुमार शाह, जिला महासचिव अरविंद कुमार, राजीव कुमार, संत कुमार, राकेश चंदन सम्राट, मो. इरफान, जिला सचिव डॉ राजकिशोर शाह, अभय कुमार दास, जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, राजू कुमार, कोषाध्यक्ष समरजीत कुमार मोदी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल शाह (सकरा), गोविंद कुमार (मुरौल), नुनु गुप्ता (गायघाट), रघुवीर शाह (मीनापुर), मोरध्वज साह (बोचहां), प्रमोद कुमार गुप्ता (बांदरा), ध्रुव गुप्ता (साहिबगंज), मुन्ना वर्मा (पारू), रिंकी कुमारी (कांटी), राजीव रंजन गुप्ता (औराई), रामनाथ शाह (कुढ़नी) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। धन्यवादज्ञापन रंजीत चौधरी ने किया। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अन्य नेताओं ने ललन सर्राफ को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सर्राफ ने कहा कि ये हमलोगों का सौभाग्य है कि हमलोग युगपुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। वे सच्चे अर्थों में नए बिहार के विश्वकर्मा हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में राज्य और केन्द्र के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण हमें देखने को मिल रहा है। मोदी-नीतीश की करिश्माई जोड़ी के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन की सरकार हर दिन विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। बिहार को केन्द्र से 60 हजार करोड़ का विशेष पैकेज मिला है। इस तरह पाँच वर्षों में बिहार को केन्द्र से तीन लाख करोड़ रुपये मिलेंगे और राज्य के विकास की गति और तेज होगी।

ललन सर्राफ ने कहा कि प्रगति यात्रा के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार की 15वीं यात्रा की है, लेकिन देखा जाय तो उनके नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों का हर दिन प्रगति का साक्षी रहा है। ऐसे कर्मयोगी मुख्यमंत्री के हाथों में हमें फिर से बिहार की बागडोर सौंपनी है और “2025 में 225 – फिर से नीतीश” के संकल्प को साकार करना है।

कार्यक्रम में कंचन गुप्ता, धनजी प्रसाद,अरविन्द निराला सिन्दूरिया आदि ने विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इस क्रम में पार्टी की विचारधारा, नीतीश सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धियां, संगठन की मजबूती और विस्तार, बूथ तक प्रकोष्ठ की उपस्थिति तथा विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुँहतोड़ जवाब देने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed