औरंगाबाद 25 फरवरी 2026

बीते दिनों झारखंड के रांची में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राण गंवाने वाले औरंगाबाद के मनिका ग्राम निवासी डॉ. विकास गुप्ता के शोकाकुल परिजनों से मिलकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस अत्यंत हृदयविदारक घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि डॉ. विकास गुप्ता सामान्य ग्रामीण परिवार से थे। वें अपने पीछे पत्नी और 8 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं। परिवार किस सदमे से गुजर रहा है, उस अकाट्य पीड़ा को शब्दों में बयान करना असंभव है। इस दौरान परिजनों ने बताया कि एयर एंबुलेंस 40 वर्ष पुराना था। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि इस बात की जांच की जाए कि यदि सच में एयर एंबुलेंस 40 वर्ष पुराना था तो उसे उड़ान भरने की अनुमति कैसे मिल रही थी? साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से मांग किया कि डॉ. विकास के परिवार, उनके पुत्र की उचित देखभाल एवं परवरिश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी साथ में रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.