पटना 25 फरवरी 2026

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया टैलेंट हंट को लेकर राज्य में चल रहे ऑडिशन और इंटरव्यू के तीसरे चरण में आज पटना जोन के इंटरव्यू के दूसरे दिन सैंकड़ों की संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रतिभागियों का ऑडिशन प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम और संयोजक असित नाथ तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान विशेषज्ञ के तौर पर रिटायर्ड आईएस अधिकारी रामनिवास पांडेय और पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. मुकुंद मौजूद रहे। संचालन पार्टी प्रवक्ता ज्ञान रंजन और चंद्रभूषण राजपूत ने किया।

इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक असित नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम के तहत सभी को कांग्रेस से जुड़कर पदाधिकारी बनने का मौका मिलेगा। आम समाज से राजनीति में आए लोग आम समाज की मुखर आवाज़ बनेंगे।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है और कांग्रेस के टैलेंट हंट कार्यक्रम में बिहार की प्रतिभा देख कर इस धरती को बारंबार प्रणाम है। पार्टी भागलपुर और मुजफ्फरपुर में ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है। पटना के बाद 27 फरवरी को पूर्णिया में प्रतियोगिता होने वाली है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.