पटना, 29 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बी.डी. कॉलेज, पटना के मनोविज्ञान विभाग द्वारा भारतीय मनोविज्ञान दिवस का दो दिवसीय भव्य आयोजन 28 एवं 29 जुलाई, 2026 को संपन्न हुआ। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में तथा विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता तिवारी के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का संचालन काउंसलिंग सेल की समन्वयक डॉ. सीमा कुमारी ने किया।

प्रथम दिवस – क्विज प्रतियोगिता

28 जुलाई को प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक आयोजित भारतीय मनोविज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारतीय मनोवैज्ञानिक चिंतन, गुरु-शिष्य परंपरा, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक मनोविज्ञान से जुड़े प्रश्नों का उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.