पटना 01 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सहकारी बैंकों के सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण, कार्यकुशलता तथा किसानों एवं आम लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सहकारी बैंकों को अधिक सशक्त एवं प्रतिस्पर्धी बनाया जाए। उन्होंने सहकारी बैंकों के अपग्रेडेशन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके। इसके अतिरिक्त पैक्सों में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए आवश्यकतानुसार अधिनियम (एक्ट) में संशोधन का प्रस्ताव भी तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को नई तकनीक, बेहतर प्रबंधन और प्रभावी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाकर किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिस्कोमान पटना शहर की पहचान है, इसे और व्यवस्थित करें ताकि देखने में सुंदर और आकर्षक लगे।

बैठक में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ० वीरेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे, बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.