कटोरिया, बांका | 13 अगस्त 2026
विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इनारावरण में स्वामी विवेकानन्द कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सिमुलतला, जमुई (बिहार) के तत्वावधान में अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कटोरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक पूरन लाल टुडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. यू.पी. गुप्ता, डायरेक्टर रितेश कुमार गुप्ता, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गॉडसन किशोर डी., KSS College of Nursing की प्राचार्या श्रीमती रोसेलिन टुडू सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अंगदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का महान कार्य है।” उन्होंने लोगों से अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समाज में इसके लिए जागरूकता फैलाने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को मानवता की इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

![]()
