पटना, 23 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए फरक्का बराज के सभी गेट खोलने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसी परिस्थिति में फरक्का बराज के सभी गेट खोलने से गंगा नदी के जलप्रवाह को सुगम बनाने में मदद मिलेगी तथा बिहार में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.