पटना 27 अगस्त 2026
पटना रंग गुरुकुल की ओर से “अवलोकन” – एक मधु… कई कहानियाँ” का एक दिवसीय नाट्य मंचन 26 अगस्त 2026 को शाम 6:30 बजे प्रेमचंद रंगशाला, पटना में किया गया ।

यह प्रस्तुति कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से आयोजित की गई । कार्यक्रम में LBFC Trust आयोजन सह-सहयोगी थे जिसके फाउंडर रागिनी पटेल जी हैं । नाटक की कहानीकार ममता मेहरोत्रा, नाट्य रूपांतरण मणिकांत चौधरी तथा परिकल्पना एवं निर्देशन राजवीर गुंजन का था । प्रस्तुति का निर्माण रंग गुरुकुल द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरुन सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ट, बिहार), चेतना झांब (एन्तेर्पेनौर एवं सोशल वर्कर ), कृष्णा पटेल (अध्यक्ष,कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ट, जदयू), नूतन सिन्हा (महिला पंतजलि जिला प्रभारी पटना ), रिषभ (रियांक फार्म्स के ओनर ) और प्रेम जी (मीडिया सब-एडिटर) आये थे |

“अवलोकन” एक ऐसी नाट्य प्रस्तुति है, जो मानवीय संवेदनाओं और उन कहानियों को केंद्र में रखती है, जो अक्सर समाज की भीड़ में अनकही रह जाती हैं। नाटक के पोस्टर की केंद्रीय पंक्ति “हम मधु हैं… और हमारी कहानी अभी बाकी है” प्रस्तुति के भाव और कथ्य को रेखांकित करती है। नाटक में अलग-अलग भावनात्मक परिस्थितियों और चेहरों के माध्यम से जीवन के उन पहलुओं को मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, जिन्हें देखने और समझने के लिए केवल नजर नहीं, बल्कि संवेदना की भी आवश्यकता होती है। प्रस्तुति का उद्देश्य दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ सोचने और अपने आसपास की कहानियों को नए दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित करता है।

![]()
