पटना, 27 अगस्त 2026
बी. डी. कॉलेज, पटना की सांस्कृतिक समिति की ओर से आज महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. ममता शर्मा एवं डॉ. अफ्सा निगार उपस्थित रहीं। निर्णायकों ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मेहंदी डिजाइनों का विभिन्न कलात्मक मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-माशिरा रिजवान, द्वितीय स्थान — चांदनी कुमारी तथा सूर्या कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। तृतीय स्थान रूमाना परवीन ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार भी कई छात्राओं को प्रदान किया गया। विजेता छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समन्वय सांस्कृतिक समिति के समन्वयक डॉ. विनीता तिवारी के नेतृत्व में किया गया। सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर प्रसाद ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सृजनात्मकता को भी बढ़ावा देते हैं।
![]()
