पटना, 10 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी स्व० माताजी एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्व० पार्वती देवी जी की पुण्य तिथि पर मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के तारापुर स्थित बी०एड० कॉलेज, पार्वती नगर पहुंचे और स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपनी मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपनी मां को स्मरण करते हुए कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगा। स्व० पार्वती देवी जी का जीवन और उनके दिए संस्कार आनेवाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। उनकी पुण्य स्मृतियां सदैव परिवारजनों और शुभचिंतकों के हृदय में जीवंत रहेंगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी जी ने अपनी धर्मपत्नी स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व० पार्वती देवी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त \प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published.